प्रश्न : गुरूजी, धर्म का ईश्वर के साथ क्या सम्बन्ध है?
श्री श्री : ऐसा क्या है, जिसके साथ ईश्वर का सम्बन्ध नहीं है, यह बताईये? ईश्वर का धर्म के साथ भी सम्बन्ध है, और अधर्म के साथ भी सम्बन्ध है| अधर्म का विनाश कर, धर्म की सत्ता कायम करना, यह भी ईश्वर की जिम्मेदारी| इसलिए ईश्वर हर चीज़ से संबद्ध है|
इसी तरह, पूजा के अनुष्ठान में कहते हैं, ‘धर्मय नमः, अधर्मये नमः’| हम दोनों को नमः कहते हैं| यह संसार धर्म और अधर्म का मिश्रण है, और ईश्वर का दोनों के साथ रिश्ता है; अधर्म का विनाश और धर्म की स्थापना|
जय गुरुदेव
No comments:
Post a Comment