भगवान को पाने के लिए कौन से गुण चाहिए ? - Isha Vidya

SPONSOR 2


Monday, June 11, 2018

भगवान को पाने के लिए कौन से गुण चाहिए ?

प्रश्न : भगवान को पाने के लिए कौन से गुण चाहिए ?

श्री श्री रवि शंकर : मुस्कराओ और सेवा करो| अपने मन की चंचलता पर मुस्कराओ| मन के साथ मत बहो | अपनी क्षमता के अनुसार सेवा करो| जितना तुम कर सकते हो उतना ही करो| जो तुम नहीं कर सकते उसकी तुमसे उम्मीद भी नहीं की जाती| अगर तुम डॉक्टर नहीं हो तो तुमसे कोई ईलाज कराने की उम्मीद भी नहीं करता| समाज के हित के लिए सोचो|हम जो भी कमाते हैं उसका कुछ हिस्सा समाज को वापिस जाना चाहिए|

जब मैं स्कूल में था तो सादगी और समता के साथ गर्व जोड़ा जाता था| समता होने से मुस्कान और करुणा बनी रहती है| हिंसक व्यवहार को बुरा और तुच्छ समझा जाता था| आज आक्रामकता और हिंसा के साथ गर्व जोड़ा जाता है| टी वी में हीरो और कॉलेज में हिसंक छात्र आदर्श बन जाते हैं |आदर्श में यह बदलाव दुनिया भर में एक समस्या है| हमें आध्यात्म को वापिस लाने की आवश्यकता है| संतुलित मन और सबके लिए करुणा का भाव रखो|

जय गुरुदेव 

No comments:

Post a Comment