इतने सारे धर्मो के बावजूद भी बुराई इतनी शक्तिशाली क्यों - Isha Vidya

SPONSOR 2


Tuesday, May 1, 2018

इतने सारे धर्मो के बावजूद भी बुराई इतनी शक्तिशाली क्यों

प्रश्न : गुरूजी इतने सारे धर्म क्यों हैं और इतने सारे धर्मो के बावजूद भी बुराई इतनी शक्तिशाली क्यों है?

बुराई शक्तिशाली नहीं है। तुम उसे शक्ति दे रहे हो। ऐसा लगता है कि बुराई में शक्ति है, पर ऐसा है नहीं। विश्व में सबसे बड़ी शक्ति प्रेम है। प्रेम किसी भी बुराई को पिघला सकता है। प्रेम और ज्ञान की कमी में बुराई पनपती है। जैसे ही प्रेम और ज्ञान सामने आते हैं, बुराई खत्म हो जाती है। जैसे सूरज निकलने पर ओस गायब हो जाती है। हमने ये अनुभव किया है। कई आतंकवादियों में इस ज्ञान और प्रेम से संपूर्ण बदलाव आ गया।

~श्री श्री रविशंकर

No comments:

Post a Comment