मैं हमेशा कोई भी नया काम पूरी ऊर्जा और जोश से शुरू करता हूँ - Isha Vidya

SPONSOR 2


Saturday, April 28, 2018

मैं हमेशा कोई भी नया काम पूरी ऊर्जा और जोश से शुरू करता हूँ

प्रश्न : मैं हमेशा कोई भी नया काम पूरी ऊर्जा और जोश से शुरू करता हूँ, मगर कुछ समय के बाद उस काम का आकर्षण मेरे लिए कम हो जाता हैं, और उस काम का कोई निष्कर्ष नहीं निकलता|


श्री श्री रवि शंकरजी : यह एक बहुत आम समस्या है| कोई भी किसी भी काम के लिए जीवन भर आकर्षित नहीं रह सकता, जब तक कि वे प्रबुद्ध (परम ज्ञानी) न हो! अगर आप प्रबुद्ध हैं, तो आप वही परिचयात्मक भाषण लाखों बार दे सकते हैं, और हमेशा उत्साही रह सकते हैं क्योंकि आप उसकी स्मृति से परे हैं, आप वर्तमान क्षण में जी रहें हैं| या आप एक बच्चे की भांति है, जो एक ही काम को बार बार कर सकते हैं, और उससे बोर नहीं होते| इसीलिए ‘प्रतिबद्धता’ नामक शब्द इस धरती पर आया| कोई काम सिर्फ इसीलिए मत करिये क्योंकि आपको उसे करने में मज़ा आता है, या वह काम आपको आकर्षित करता है आपको वह काम इसलिए करना है, क्योंकि आप उसे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं| जीवन में हमें दोनों चाहिए प्रतिबद्धता और आकर्षण| आकर्षण की वजह से आपको समय समय पर उत्साह मिलता है, लेकिन प्रतिबद्धता की वजह से काम आगे बढ़ता है| प्रतिबद्धता जीवन को आगे बढ़ाता है|



जय गुरुदेव


No comments:

Post a Comment