आप भी मुस्कुराते रहो और हम भी मुस्कुराते रहेंगे| और बाकी सब तो आते जाते हैं| समस्याएँ किसको नहीं आई है बताओ? मुसीबतें तो सब को आई| भगवान श्रीराम को भी आई, श्री कृष्ण को भी आई, बुद्ध को भी आई, ईसा मसीह को तो मुसीबत ही मुसीबत! और मुहम्मद पैगम्बर को तो पूछो ही मत... इतना मुसीबत ज़िन्दगी भर! तो मुसीबतें तो सब को आई है और बड़े बड़े लोगों को भी आई है| यह आती है पर टल जाती हैं|
ज्ञान में ऐसा बल है, भक्ति में ऐसी ताकत है जो हम इन सब मुसीबतों को आसानी से पार कर जाते हैं| जिस को हम समझते है बहुत बड़ी मुसीबत है - वह ऐसे निकल जाती है जैसे कुछ भी नहीं|
No comments:
Post a Comment